Wednesday, 23 May 2018

Rules of Yoga in Hindi


योग करने के नियम

योग करना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमेंद है | योग करने से शरीर मजबूत बनता है | मगर योग करने के कुछ नियम भी होते है | योग को हमेशा नियम के अनुसार ही करना चाहिए | अगर योग को नियम के अनुसार नहीं करेंगे तो योग से फायदा कुछ भी नहीं होगा | कुछ लोग योग को ही कसरत समझते है मगर योग कोई साधारण कसरत नहीं है | योग कसरत से बहुत अलग है | योग को कसरत या व्यायाम कहना गलत है क्योकि योग सिर्फ मांसपेशियो को ही मजबूत नहीं करता है  बल्कि तनाव और शारीर की अन्य समस्याओ को दूर करना होता है | योग को रोज नियम अनुसार करने से शरीर की सारी समस्या दूर हो जाती है |

योग क्या है ( What is Yoga )

योग शुरू करने से पहले यह जानना जरुरी है की योग क्या है, योग करने से क्या फायदे है और योग करने के लिए नियम क्या है | योग हजारो साल पहले भारत में ही शुरू हुआ था | आज के समय में योग पूरी दुनिया में किया जाने लगा है | योग करने से शरीर, मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहते है | योग करने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनत है, जिससे रोगों से लड़ने की शक्ति बडती है | योग को करने से तनाव खत्म हो जाता | बुढ़ापा जल्दी नहीं आता है और चेहरे पर चमक आ जाती है |

योग के लिए सही समय ( Right time for Yoga )

योग करने के लिए यह जानना जरुरी है की उसका सही समय क्या है | योग को हमेसा समयनुसार ही करे | योग का सबसे सही समय सुबह होता है | योग को हमेसा सुबहे सुबहे खुली हवा में ही करना चाहिए | सुबह योग करने से शरीर को शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है जो की हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है और शरीर में पूरे दिन फुर्ती बनी रहती है | योग को शाम को भी किया जा सकता है मगर शाम को योग करने से योग का फायदा कम मिलता है क्योकि शाम की हवा कम शुद्ध होती है और वातावरण में सुबह की तरह शांति नहीं होती है | 
        

योग के लिए सही स्थान  (Correct Place for Yoga )

योग को हमेशा खुले स्थान पर करना चाहिए | खुले स्थान पर करने से योग का पूरा लाभ मिलता है| योग को आप अपने घर की छत ( Roof ) पर कर सकते है या फिर घास के मैदान में भी कर सकते है | दोनों में से किसी भी जगह योग करने से आपको खुली हवा मिलती है | खुली हवा मिलने से योग करने का फायदा दुगना हो जाता है | योग को कुछ लोग बंद कमरे में करते है | बंद कमरे में करने से योग का फायदा कम नुकशान ज्यादा होता है क्योकि बंद कमरे में हमें बाहर की शुद्ध हवा नहीं मिल पाती है | बंद कमरे के जगह घर की बालकोनी में योग कर सकते है | योग हमेशा शांत जगह पर करें | योग करते समय किसी से बात न करे और मोबाइल को अपने साथ न रखे क्योकि इनसे ध्यान से योग करने में बाधा आती है |

योग खाली पेट करें (Do Yoga Empty Stomach) 

योग को कभी भी खाना खाने के बाद नहीं करना चाहिए | खाना खाने के बाद योग करने से नुकसान हो सकता है | योग सुबह खाली पेट ही करना चाहिए | अगर आपके पास सुबह योग करने का समय नहीं है तो खाना कहने के 2, 3 घंटे बाद योग कर सकते है | सिर्फ वज्रासन योग ही एक ऐसा योग है जो खाना खाने के तुरंत बाद कर सकते है | वज्रासन को खाना खाने के तुरंत बाद करने से खाना अच्छा पचता है और पाचन तंत्र सही रहता है |

योग करते समय किया पहने ( What to wear while doing yoga )

योग करते समय कभी भी बहुत तंग कपड़े (Tight Clothes ) नहीं पहनने चाहिए | ज्यादा टाइट कपडे पहने से योग करते समय अच्छी तरह से साँस लेने और छोड़ने में परेसानी होते है | टाइट कपड़ो में सही तरह से योग नहीं कर पाते है| योग करते समय ढीले और आरामदायक कपड़े ही पहने चाहिए| ढीले कपड़ो में योग आराम से कर सकते है |

योग करते में साँस की प्रक्रिया (Importance of breathing in yoga)

योग करते समय सही से साँस लेना और छोड़ना बहुत जरुरी है | योग करते समय सही से साँस की प्रर्किया उतनी ही जरूरी है जितने योग के आसन | अगर योग करते समय सही से साँस की प्रक्रिया नहीं हो तो योग करने से कोई भी फायदा नहीं होगा | साँस को हमेशा नाक से हे लेनी चाहिए | मुह खोकर साँस लेने से नुकसान होता है | योग करते समय साँस योग के आसन के अनुसार लेनी और छोडनी चाहिए |

योग के लिए संयम जरुरी (Control for yoga is important )

जब लोग नया नया योग करना सीखते है तो चाहते है की उम्हे जल्दी योग का फायदा मिल जाए, जिसके लिए वो जल्दी जल्दी और बहुत अधिक योग करते है | ऐसा करना खतरनाक हो सकता है और इस तरह योग करने से फायदा कम नुकशान ज्यादा होता है | नुकसान इसलिए हो सकता है क्योकि जल्दी जल्दी योग करने से शरीर की मांसपेशियाँ अधिक खीच सकती है जिससे परेशानी हो सकती है |योग करते समय संयम का होना बहुत जरुरी है | योग को हमेशा शांति और धेर्य के साथ करना चाहिए |

योग करने की ऊम्र  (Right age for yoga )

योग करने के लिए कोई उम्र नहीं होती है | योग किसी भी उम्र में किया जा सकता है | मगर बच्चो के लिए विशेष सावधानियां रखनी चाहिए | बच्चो को हमेशा बड़ो की देख रेख में ही योग करना चाहिए | बड़े बूडो को भी सावधानियां की जरूरत है क्योकि उनका शरीर नाजुक हो जाता है और उनको ज्यादा कठिन योग नहीं करना चाहिए |

में उम्मीद करता हूँ की अब आपको योग के नियम समझ में आ गए होंगे | मेरी यह पोस्ट आपको केसी लगी इसके बारे में मुझे comment  में जरुर बताये | अगर मेरी यह post आपको अच्छी लगी हो तो please इसे शेयर भी कर दें, धन्यवाद |   





No comments:

Post a Comment