पेट कम करने के लिए योग
आज कल
बहुत लोग अपने मोटे पेट की वजह से परेशान रहते है | वे कुछ भी खा पीकर अपना पेट निकाल लेते है | बड़ा हुआ
पेट शरीर में बहुत बुरा लगता है | बहुत लोग अपना बड़ा हुआ पेट
कम करना चाहते है मगर व यह नहीं जानते की पेट केसे कम किया जाए | पेट को कम करने के लिए योग करना चाहिए | योग करने से
पेट जल्दी कम हो जाता है | यहाँ में आपको पेट कम करने के लिए
कुछ योगासनो के बारे में बताने जा रहा -
विधि - पेट
के बल फर्स पर सीधे लेट जाएं | अब दोनों हथेलियों को जमीन पर इस तरह जमाये कि वे कंधो के किनारे के ठीक
नीचे रहें | दोनों हाथो की उंगलियाँ मिली रहे तथा उनके आगे
के भाग कन्धों की रेखाओं के किनारे रहने चाहिए | दोनों
कुहनियां मुड़ी हुई तथा शरीर के बीच के भाग को छुती रहनी चाहिए | अब अपने पेरो की एडियों को आपस में मिलाये और उनके उनके अंगूठो को फर्स पर
सपाट रखते हुए, सर को सीधा कर, ठोड़ी को
जमीन पर रखे | फिर गर्दन और सिर को पीछे की ओर झुकाना शुरु
करे और सांस लेते हुए छाती को ऊपर की ओर उठाये | पेट को जमीन
पर और उसके एकदम पास ही रखना चाहिए | दोनों पैर पूरी तरह कड़े
बने रहने चाहिए ऊपर की ओर देखते हुए साँस को रोखे रहें, शरीर
को कड़ा बनाये रहें और दोनों कुहनियाँ मुड़ी हुई और धड़ के पास रहें | इस अवस्था में 6 से 8 सेकंड तक रहें | फिर धीरे – धीरे
सांस को छोड़ते हुए सिर को जमीन की ओर झुकाना शुरु करे | जितनी
देर में सिर जमीन को छुती रहे उतनी ही देर में साँस छोड़ने की क्रिया भी पूरी हो
जानी चाहिए | साँस छोडते हुए पूर्वावस्था में लोटते समय शरीर
को ढीला कर देना चाहिए | इसके बाद 6 से 8 सेकंड तक आराम करना चाहिए | इसी प्रकार हर चक्र को पूरा कर आराम लेते हुए इस अभ्यास को पांच बार
दुहराएं |
लाभ – इसके अभ्यास से शरीर में शक्ति तथा
स्फूर्ति बडती है| यह पेट की गैस और अपच की परेशानी को दूर
करता है | यह मोटापे को दूर करता है |
विधि - पेट के बल लेटकर अपने दोनों हाथो को
दोनों बगलों में फेला दे | फिर पेरो को घुटनों पर से मोडकर,
फिर पेरो को घुटनों पर से मोड़कर हाथो से कसकर पकड़ ले | अब खूब गहरी साँस लेने के बाद अपनी गर्दन तथा सिर को सीधा करे और साँस को
रोखकर पेरो से पीछे की ओर खिचे| दोनों टखनों अथवा पेरो
के अंगूठो को दोनों हाथो से पकडे ही पेरो को जितना पीछे की ओर लेजा
सके लेजाए | हाथ बिलकुल सीधी सीधी तनी रहनी चाहिए | इस प्रकार आपके पेट पर ही पुरे शरीर का दवाब बढेगा और आप धनुरासन की
स्थिति में आ जायेंगे | इस स्थिति में 5 से 6 रहें| फिर धीरे
– धीरे साँस को छोड़ते हुए जमीन पर लोटें | अब पेरो को जमीन पर आने दे तथा हाथो को शरीर
के दोनों ओर फर्स पर ले जाकर आराम करे | ठोड़ी देर आराम के
बाद इसे फिर से करे | इस आसन को पहेले दो बार फिर चार बार तक
कर सकते है |
लाभ – यह आसन शरीर के जोड़ो को सक्रिय तथा
पुष्ट बनाता है | यह पेट और नितम्भ की फालतू चर्बी को घटाता
है और पाचन शक्ति को बढाता है |
विधि - सीधे खड़े हो जाये | दोनों पाँवो को मिला ले | अब दोनों हाथो को उपर ले
जाये | अब साँस को बाहर छोड़ते
हुए हाथो सहित शरीर से कमर के उपर के भाग को धीरे – धीरे
सामने की ओर झुकाएं | अब दोनों हाथो से दोनों पाँवो के
अंगूठे पकड़ने का प्रयत्न करे, मगर ऐसा करते समय घुटने मुड़ने
नहीं चाहिए | फिर साँस को भीतर खीचते हुए धीरे धीरे उपर आ
जाये | इस आसन को 10 बार करना
चाहिये | मोटे लोगो के लिए बिना पैर मोडे यह आसन
शुरु में कठिन लगता है | मगर कुछ दिनों के प्रयास के बाद
सफलता मिल जाती है
लाभ – इस आसन से पेट भीतर घुस जाता है,
कमर पतली हो जाती है | शरीर फुर्तीला बनता है |
बड़े पेट वालो के लिए यह आसन बहुत लाभकारी है |
विधि- सीधे खड़े हों जायें | अब दोनों पेरो को थोडा फेलाए | दोनों हाथ दोनों बगल सीधे लटके रहे | अब अपनी कमर को
बायीं ओर झुकाए | इसके साथ ही दायें हाथ को सिर से मिलाकर
उपर ले जाए तथा उसे भी शरीर के बायीं ओर फेला दें | अब अपने
बांयी हाथ को घुटने से नीचे जितना ले जा सके उतना ले जाने का प्रयास करे | अब इसी तरह यह आसन शरीर दायीं ओर झुकाकर करे | इसे
दस बार तक करना चाहिए |
लाभ – यह कमर को पतला बनाता है | शरीर की फालतू चर्बी को कम करता है | कमर, पीठ तथा गर्दन के सोंदेर्ये को बढाता है |
विधि - दोनों पाँवो को सामने की ओर
फेलाकर बैठे अब बाँयें पैर को मोडकर दोनों जांघो के
बीच में रखे | दांया पैर सीधा फेला रहना चाहिए | अब दोनों हाथो से दांये पैर को पड़ने तथा नाक और सिर से दांये घुटने को छूने
का प्रयास करे| घुटना मोड़ना नहीं चाहिए | कुछ देर इसी तरह रहने के बाद समान्य स्थति में जाए | अब इस आसन को बाँए पैर से करे | इस आसन को पांच बार
तक करे
लाभ – यह आसन मोटापे को घटाता है | कमर को पतला बनाता है | बड़े हुए पेट को भीतर करता है
|
उम्मीद करता हूँ कि यह
सभी योगासन आपका बड़ा हुआ पेट कम करने में बहुत मदद करेंगे | अगर आपका कोई सवाल या
सुझाव हो तो कृपया नीचे कमेंट में लिखे और इस लेख को अपने दोस्तों को शेयर करें,
धन्यवाद





No comments:
Post a Comment